फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police took the handle of the two robbers , recovered three bikes

पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, तीन बाइक बरामद

Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police took the handle of the two robbers , recovered three bikes
क्राइम ब्रांच और बहरियाबाद पुलिस ने गुरुवार की दोपहर हरतरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विगत दिनों आसपुर और पड़री गांव के पास हुई बाइक लूट की घटना का भी पुलिस ने राजफाश किया। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की चार बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक लूट का मोबाइल बरामद किया।  
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी लल्लन राय ने सफलता का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि बहरियाबाद थानाध्यक्ष विकास पांडेय, क्राइम ब्रांच के प्रभारी टीबी सिंह तथा भुड़कुड़ा थानाध्यक्ष संतोष सिंह फोर्स के साथ सादात रोड पर स्थित हरतरा पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक का कागज दिखाने के लिए कहा तो युवकों के पास कोई कागज नहीं था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अभय उर्फ राखू यादव तथा बहरियाबाद के अकबर गांव निवासी सतीश उर्फ बब्लू यादव बताया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बाइक लूट की कई घटनाओं में शामिल होना बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पड़री गांव के राकेश उर्फ करिया यादव के घर छापा मारकर लूट की तीन बाइक बरामद किया। पुलिस करिया यादव की तलाश कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि 24 जनवरी और 27 जनवरी को हुए बाइक लूट के मामले में दोनों युवक शामिल थे। पुलिस टीम के इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed