फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police team made girl students and passersby aware

Ghazipur News: छात्राओं और राहगीरों को पुलिस टीम ने किया जागरूक

Mon, 30 Oct 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police team made girl students and passersby aware
जमानिया। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के तहत लगातार स्कूली छात्राओं सहित राहगीरों को जागरूक कर रही है। सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने महिला आरक्षियों के साथ छात्राओं सहित राहगीरों को जागरूक किया। शक्ति दीदी प्रिया सिंह एवं बिंदु ने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि स्कूल‚ कालेज जाते समय यदि कोई अभद्रता करे‚ पीछा करे, फब्तीयां कसे तो डरे नहीं। पुलिस से शिकायत करें। आप कोतवाली या थाने से दूर हैं तो टोल फ्री नंबरों की सहायता लें।
विज्ञापन

इस दौरान महिला उत्पीड़न रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके पुलिस से मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने बालिकाओं को टोल फ्री नंबर सहित प्रभारी निरीक्षक‚ सीओ के नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed