फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police stopped the dead body being taken to Ramlila Maidan

रामलीला मैदान ले जा रहे शव को पुलिस ने रोका.

Sun, 05 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the dead body being taken to Ramlila Maidan
कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव निवासी वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रविवार की सुबह बेटाबार गांव स्थित क्षेत्र के लोग लामबंद हो गए। पुलिस ने शव लेकर रामलीला मैदान जा रहे लोगों को कालनपुर गांव के पास रोककर समझा-बुझाकर मुआवजे का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

बेटाबर कला गांव निवासी उमाशंकर कुशवाहा (60) ने जमीन संबंधी मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्हें दो दिसंबर को कोतवाली बुलाया गया और तीन दिसंबर की सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। मृतक का पुलिस ने जिला चिकित्सालय में पीएम भी करवा दिया। पीएम के बाद जब शव परिजनों को मिला तो परिजन शव लेकर तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान जाने लगे। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो लोगों को कालनपुर गांव के पास रोक दिया। उधर रामलीला मैदान में भाकपा माले का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया था और माले के नेता न्याय दिलाने के लिए हुंकार भर रहे थे। कालनपुर चट्टी के पास पुलिस ने परिजनों से वार्ता की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा और वरिष्ठ बसपा नेता धनंजय मौर्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को समझाया और मामले को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद एसडीएम भारत भार्गव को परिजनों ने विवादित जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाने पारिवारिक लाभ पेंशन भूमि का पट्टा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता आदि से संबंधित मांग पत्र सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए। इधर रामलीला मैदान पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं ने समाप्त कर दिया। परिजनों ने बड़ेसर गांव स्थित शवदाह स्थल पर वृद्ध का दाह संस्कार किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी ग्रामीण, एडीएम क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण सहित पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed