{"_id":"66f85d2cdacf60ac040c8344","slug":"police-station-day-70-percent-of-land-dispute-cases-somewhere-one-and-somewhere-six-resolved-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-121164-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस : भूमि विवाद के 70 प्रतिशत मामले, कहीं एक तो कहीं छह का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस : भूमि विवाद के 70 प्रतिशत मामले, कहीं एक तो कहीं छह का समाधान
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के 26 थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 70 प्रतिशत मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। इनमें आपसी सुलह-समझौता के आधार पर कहीं एक तो कहीं छह मामले हल हो सके, जबकि अधिकांश मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
शहर कोतवाली में दो मामलों को आपसी सुलह के आधार पर हल कराए गए। वहीं, एसपी डॉ. ईरज राजा खानपुर थाने पर पहुंचे। फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान नौ में छह प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। जबकि तीन के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों में भेजा गया। राजस्व से संबंधित मामले की संख्या अधिक थी। उसपर नायब तहसीलदार सैदपुर विजयकांत पांडेय ने राजस्व कर्मी और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजकर उसे हल कराने का निर्देश दिया। भांवरकोल: मुहम्मदाबाद एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने थाना दिवस पर आए फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान 17 प्रार्थना- पत्र आए, जिसमें 16 मामले राजस्व के और एक मामला फौजदारी से संबंधित था। मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व के पंद्रह मामलों को हल करने के लिए राजस्व विभाग की संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बना दी गई। एसडीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया गया की दो दिन के अंदर बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे कर उसके नुकसान का मूल्यांकन करके, किसानों का आईडी, पासबुक, आधार कार्ड मा करा लें, जिसके आधार पर उन्हें सरकारी मुआवजा दिया जा सके
थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ करें अच्छा व्यवहारःएसपी
खानपुर। एसपी ने खानपुर थाना का निरीक्षण भी किया। त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, आरक्षी बैरक, आरक्षी मेस, कैंपस की साफ-सफाई देखी। त्योहारों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। अपराध रजिस्टर का गहनता से निरीक्षण कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। चार जनपद का बार्डर होने पर अपराधियों पर सख्ती के लिए निर्देशित किया। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। इससे समाज में पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाए और वह समस्या को लेकर निर्भीक होकर थाने पर आए। इस अवसर पर खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।