फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police searching for missing student who went to school

Ghazipur News: स्कूल गया छात्र लापता तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police searching for missing student who went to school
भीमापार/सादात। सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा एक छात्र तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह बृहस्पतिवार को स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शनिवार को छात्र के नाना ने तहरीर देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।, पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है। सादात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आजमगढ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी संतोष यादव का पुत्र बृसेन यादव बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। वह मिर्जापुर स्थित एक कांवेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र है।
विज्ञापन

नाना पारस यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाती बृसेन यादव मिर्जापुर स्थित एक कांवेंट स्कूल में पढ़ता है। प्रतिदिन की तरह वह बीते 19 फरवरी की सुबह सात बजे साइकिल से स्कूल गया था, लेकिन दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौहा। बताया कि काफी पता करने पर जानकारी हुई कि उसने अपनी साइकिल बाजार में कहीं बेंच दिया और एक दुकान पर काफी देर तक बैठा रहा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed