फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police returned empty-handed after pasting notice of NBW at accused's house

आरोपित के घर एनबीडब्लू की नोटिस चस्पा कर खाली हाथ लौटी पुलिस

Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police returned empty-handed after pasting notice of NBW at accused's house
गाजीपुर। सादात तृतीय के जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के राकेश न्यायिक के घर का दरवाजा सादात पुलिस ने आखिरकार खटखटा ही दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सादात के थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्र स्थानीय शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह के साथ पुलिस फोर्स लेकर आरोपी के घर पहुंचे। सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मकान का दरवाजा बाहर से बंद था, गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस एनबीडब्लू की नोटिस चस्पा कर वापस लौट आई है। सीओ ने बताया कि बीते 27 अक्तूबर की रात सादात थाने के दलीप राय पट्टी निवासी जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह के ऊपर अज्ञात बाइक सवारों ने फायर झोंका था। घायल का इलाज वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। कहा कि इसी मामले में मारकंडेय सिंह की तहरीर पर शिवपुर निवासी राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक के खिलाफ सादात थाने में धारा-307 का मुकदमा दर्ज है। जिसे गिरफ्तार करने गाजीपुर पुलिस उसके घर पर गई थी लेकिन उसके न मिलने पर नोटिस चस्पा कर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed