फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police removed from places with possibility of recovery, new picket system implemented

Ghazipur News: वसूली के संभावना वाले स्थलों से हटाई गई पुलिस, नया पिकेट सिस्टम लागू

Sat, 03 Aug 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police removed from places with possibility of recovery, new picket system implemented
गाजीपुर। बलिया में वसूली कांड के बाद जनपद पुलिस हाईअलर्ट पर है। रात्रि भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बड़ा निर्णय लिया है। वसूली के संभावनाओं वाले स्थान से पुलिस हटा दी गई है। साथ ही जनपद में नया पिकेट ड्यूटी व्यवस्था लागू कर रहे हैं। इसके तहत आबादी वाले स्थानों पर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी और चेकिंग करेगी।
विज्ञापन

जनपद में वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया के औचक भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक लगातार रात में प्राइवेट वाहनों से निरीक्षण करने गोपनीय तरीके से निकल रहे हैं। उन्होंने संदेह के आधार पर गहमर थाने के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही संबंधित सर्किल के सीओ से दोनों की भूमिका की जांच करा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश-बिहार बार्डर पर स्थिति बारा चेकपोस्ट को बंद करवा दिया है। अब जनपद में नई पिकेट सिस्टम लागू कर रहे हैं। वसूली के संभावनाओं वाले स्थानों से पुलिस की चेकिंग ही समाप्त कर दी है। नई व्यवस्था के तहत हाईवे पर पुलिस निगरानी और पेट्रोलिंग करती रहेगी। लेकिन, बिना उच्चाधिकारियों के निर्देश के किसी वाहनों की चेकिंग नहीं करेगी। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से पुलिस की छवि में और सुधार आएगा। हालांकि जरूरत और इनपुट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर सकेगी। वहीं, आबादी वाले इलाकों में 24 घंटे पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है। तिराहा-चौराहा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान-संस्थान, सराफा की दुकानों वाले इलाकों आदि में पुलिस की पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर बहुत ज्यादा चेकिंग का उद्देश्य नहीं है। जरूरत पड़ने पर वहां पुलिस चेकिंग करेगी। हालांकि पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रहेगी। जनपद में नया पिकेट सिस्टम लागू किया जा रहा है। तिराहा-चौराहा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान-संस्थान, सराफा की दुकानों वाले इलाकों में पुलिस की पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। यहां 24 घंटे पुलिस रहेगी और चेकिंग करेगी।-डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed