फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police Recruitment: Five solvers caught appearing for exam in place of others, 9 including candidates arrested

Ghazipur News: पुलिस भर्तीः दूसरे की जगह परीक्षा देते पांच सॉल्वर धराए, अभ्यर्थी समेत 9 गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Five solvers caught appearing for exam in place of others, 9 including candidates arrested
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी पद के लिए आयोजित परीक्षा दूसरे दिन भी 45 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान पांच सॉल्वरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने संबंधित अभ्यर्थियों में चार को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा के दौरान मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के डा. एम अंसारी इंटर कालेज से एक साल्वर गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार बताया। पुलिस के मुताबिक वह बिहार के रामपुर पालीगंज पटना का निवासी है, जो कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ौरा गांव निवासी नागेंद्र राजभर की जगह परीक्षा देने साल्वर के तौर पर आया था। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज से पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में अभिषेक यादव निवासी ध्रुर्वाजुन थाना सैदपुर के स्थान पर राहुल कुमार उर्फ छोटू पुत्र रामपुकार राम निवासी इकरा थाना सादात और सोनू कुमार निवासी सहेडी थाना नंदगंज के स्थान पर चेतन कुमार निवासी पड़ेचक पाटन थाना रायरामनगर जनपद मुगेर बिहार को परीक्षा देते हुए पकड़ा। पुलिस ने साल्वर और अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दिलदारनगर में नामित परीक्षार्थी वीरेंद्र कुमार निवासी ओझीपुर थाना बिरनो के स्थान पर रोहित कुमार निवासी दरियापुर थाना बड़हिया जनपद लक्खीसराय बिहार, सुहवल थाना क्षेत्र के श्री राममूरत सिंह इंटर कॉलेज ताड़ीखाट में रमेश कुमार गौड़ निवासी मिर्जापुर थाना दुल्लहपुर के स्थान पर सुनील कुमार गौड़ निवासी मठमहमूदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को परीक्षा देते हुए पकड़ा। यहां से भी पुलिस ने सभी सॉल्वर के साथ संबंधित अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

--------------
पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, डॉ. ओपी सिंह ने टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर और मोतीलाल नेहरु इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र व प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण किया। वहीं, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने लूर्दस कान्वेन्ट बालिका इंटर कॉलेज तुलसीसागर, सेंट जांस स्कूल और इंटर कॉलेज खलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed