{"_id":"5f4bd1468ebc3e411324bb0c","slug":"police-raided-the-fruit-trading-house-in-the-night-in-horror-the-businessman-jumped-the-roof-and-broke-the-leg-ghazipur-news-vns5443400119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फल कारोबारी घर रात में छापा मारा, दहशत में व्यापारी छत कूदा और टूट गया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फल कारोबारी घर रात में छापा मारा, दहशत में व्यापारी छत कूदा और टूट गया पैर
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की मध्य रात के बाद एक फल कारोबारी के घर छापा मारा। पुलिस को देख भयवश कारोबारी छत से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं, फल कारोबारी की पत्नी ने पुलिस पर घर की तलाशी के दौरान मारपीट करने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने से सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि फल कारोबारी गो-मांस की तस्करी में लिप्त है। इस सूचना पर पुलिस ने रात में कार्रवाई की। उधर घटना के बाद पीड़ित पक्ष रविवार को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह से मिला और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीओ सुरेश शर्मा को जांच का आदेश दिया।
कुरैशी मुहल्ले में पशु काटने की सूचना पर देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी करके गांव के ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद फल व्यापारी सलीम कुरैशी के घर पहुंचे। सलीम कुरैशी की पत्नी सरवरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात करीब दो बजे पांच की संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मी दरवाजा खोलने के लिए खटखटाने लगे। जैसे पति ने दरवाजा खोला वे उन्हें घसीटकर ले जाने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो मारने लगे और पैसे की मांग करने लगे। एक पुलिस कर्मी ने गोली मारने की भी धमकी दी। गाली देते हुए पति को राड से मारते हुए घर से बाहर घसीटकर ले जाने लगे। उस दौरान वह बेहोश हो गए और उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये लेकर चले गए। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया और गली में ही छोड़ कर चले गए। पति पिछले कई वर्षों से स्थानीय बाजार में सरैला चट्टी पर ठेला लगाकर फल बेचते हैं जिससे परिवार का भरण पोषण चलता है। पीड़ित की पत्नी ने मोबाइल पर पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ जमनिया सुरेश शर्मा थाने पहुंचे और जांच करने में जुट गए। इस संबंध में सीओ जमानिया सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को पशुओं के काटने की सूचना मिली थी। पुलिस जब गांव में पहुंची तो सलीम कुरैशी भागते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी जाएगी।