फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police picked up who took mony in the neme of job

नौकरी के नाम पर पैसा लेने वाले जालसाज को पकड़ा

Wed, 22 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
police picked up who took mony in the neme of job
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कुशरुआ गांव निवासी एक जालसाज ने एक व्यक्ति से उसके बेटे को स्वास्थ्य विभाग ने नौकरी दिलाने का झांसा लेकर ढाई लाख लिया था। नौकरी न दिला पाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पैसा वापस मानने पर टाल-मटोल करते हुए जालसाज ने उसे जान से मारने की धमकी दिया। इस पर पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना में दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। थाना के क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी रमेश कुशवाहा ने थाना में दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि केशरुआ गांव निवासी जगजीवन राम ने उसके लड़के की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उसे झांसे में लिया। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की मांग किया। मैने पहले डेढ़ लाख और बाद में 50-50 हजार रुपया उसे बकायदा स्टांप पेपर पर लिखकर दिया। उस पर गवाहों का हस्ताक्षर भी है। बीस माह में भी नौकरी न मिलने पर मैं पैसा देने को कहने लगा तो जगजीवन राम द्वारा टाल-मटोल करते हुए आज-कल पैसे देने की बात कही जाती है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। बुधवार की सुबह जालसाज को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed