फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police picked up three suspects, team engaged in investigation

पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया, छानबीन में जुटी टीम

Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police picked up three suspects, team engaged in investigation
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के वार्ड नंबर छह दीनदयाल नगर पक्का घाट स्थित करीब 200 वर्ष पुराने मंदिर से चोरी गई मूर्तियों के मामले में पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दूसरे दिन शनिवार को सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुटी रही। गर्भगृह में प्रतिकात्मक पूजा की गई। चोरों ने अष्टधातु की आठ तो पीतल की सात किलो वजन की मूर्तियों को चुरा लिया है।
विज्ञापन

प्रतिमाएं दक्षिण भारतीय मूर्ति कला का बेजोड़ नमूना थीं। करीब 15 वर्ष पूर्व भी मंदिर में इन प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसी कैमरा लगाया गया था। इसके बावजूद चोर श्रीराम और लक्ष्मण की पीतल और माता जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने का दावा कर रही है लेकिन स्थिति यह है कि घटना के दो बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। दबिश देकर तीन संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही सर्विलांस एवं फारेंसिक टीम दूसरे भी मंदिर पहुंची और छानबीन करने में जुटी रही। इधर मंदिर के गर्भगृह में पुजारी द्वारा प्रतिकात्मक पूजा अर्चन की। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चार से पांच दिन चोरी की घटना का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed