फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police picked up half a dozen, ongoing interrogation

आधा दर्जन को पुलिस ने उठाया, चल रही पूछताछ

Wed, 27 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police picked up half a dozen, ongoing interrogation
थाना क्षेत्र के लौलहा चौराहे पर स्थित फीनो बैंक प्वाइंट से मंगलवार को दिनदहाड़े हुई नकदी एवं मोबाइल लूट के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। मंगलवार की देर रात संचालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित तीन टीम गठित की गई है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी लुटेरों को गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

शिवदासपुर-मौधा मार्ग स्थित लौलहा चट्टी पर फीनो बैंक प्वाइंट स्थापित है। 26 अक्तूबर को संचालक लक्ष्मण राजभर किसी अन्य कार्य में लगे हुए थे। शाम चार बजे दो बाइक पर पांच लुटेरे पहुंचे और तमंचा से आतंकित कर संचालक के पास से 40 हजार नकदी, दो मोबाइल और उसके बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर नाकेबंदी कर लुटेरों को दबोचने में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। देर शाम संचालक के पिता जगतनारायण राजभर की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले में आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं थाने की टीम गठित कर लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed