फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police personnel bust in police station premises

पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में लगाई झाड़ू

Fri, 24 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police personnel bust in police station premises
कोतवाली परिसर की सफाई करते पुलिस कमीऱ्।
प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद नए सीएम आदित्यनाथ योगी की ओर से स्वच्छता को लेकर दी गई फरमान बाद के पुलिस कर्मियों ने अपने थाना परिसर की साफ-सफाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थाना परिसरों में पुलिस कर्मी साफ-सफाई करते दिखाई पड़े। साथ ही पुलिस कर्मियों ने दूसरों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन


गहमर संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों और  जवानों ने थाना परिसर की सफाई की। स्वच्छता अभियान के तहत मालखाना, बैरक, हवालात, थानाध्यक्ष कक्ष, मुख्य आरक्षी कक्ष, स्वागत कक्ष की साफ-सफाई की गई।

विज्ञापन

परिसर में उगे खरपतवार की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को स्वच्छता की शपथ  भी दिलाई। इस मौके पर उपनिरीक्षक संतोष मिश्रा, राजेश पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा, रामप्रसाद मुंशी चौकीदार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में कोतवाल यादवेंद्र पांडेय की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई। इस मौके पर नसीम अख्तर, विजय नारायण यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed