{"_id":"67eeca09d9445ae7110850a9","slug":"police-is-raiding-to-arrest-gangster-np-president-ansari-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-130510-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गैंगस्टर नपं अध्यक्ष अंसारी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गैंगस्टर नपं अध्यक्ष अंसारी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष रेयाज अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं।
मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के सक्रिय सदस्य को तीसरी बार सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस टीम रेयाज अंसारी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रेयाज अंसारी जेल से बाहर आया था। एक अप्रैल को नया मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
आईएस-191 सरगना मुख्तार अंसारी के करीबी बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करने बाद पुलिस कार्रवाई सख्ती दिखा रही है। रेयाज अंसारी पर वर्ष 2013 में बिजली कर्मचारी के साथ अभद्रता करने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।
वर्ष 2014 में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षिका की नौकरी के मामले में रेयाज अंसारी एवं उनकी पत्नी निकहत परवीन सहित चार लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
रेयाज अंसारी एवं निकहत परवीन को जेल जाना पड़ा था। रेयाज पर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी देना और जमीन हड़पने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2024 में बहादुरगंज निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। कासिमाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य रेयाज पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। संगठित अपराध करने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य रेयाज अंसारी पर वर्ष 2013 में बिजली कर्मचारी के साथ अभद्रता करने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया कि जालसाजी के मामले में रेयाज अंसारी एवं उनकी पत्नी निकहत परवीन को जेल भी जाना पड़ा था। नपं अध्यक्ष की छवि आपराधिक है।