{"_id":"65f5eba5d6bb192c9e0bd424","slug":"police-included-cctv-footage-in-the-investigation-investigation-started-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-112210-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस ने विवेचना में शामिल किया सीसीटीवी फुटेज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस ने विवेचना में शामिल किया सीसीटीवी फुटेज, जांच शुरू
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका पुलिस पिकेट के सामने बीते 10 मार्च को सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में ट्रक के सामने युवक को धक्का देते हुए वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने विवेचना में सीसीटीवी फुटेज को शामिल करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही धक्का देने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसकी तलाश में जुट गई है।
मालूम हो कि लंका के पास जयप्रकाश शर्मा का परिवार रहता है। उनका छोटा पुत्र उत्कर्ष बंशी बाजार में सैलून चलाता है। बीते 10 मार्च की रात वह सामान लेने लंका बस स्टैंड के पास पहुंचा था। इसी दौरान मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी होने लगी। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा कि एक व्यक्ति विशेश्वरगंज के तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक के सामने युवक को धक्का दे रहा है, जिससे युवक की कुचलकर मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते- बिलखते मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिए, लेकिन घटना को लेकर मन में उनके कई सवाल चल रहे थे। पीड़ित परिजनों ने जब उस तिथि और समय पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा तो उनके सामने पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज देखने का आग्रह किया। पुलिस ने जब फुटेज खंगालना शुरू किया तो पूरी कहानी सामने आ गई। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि विवेचना में सीसीटीवी फुटेज को शामिल कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।