फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police force assured safety of women

Ghazipur News: पुलिस बल ने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Wed, 01 Oct 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police force assured safety of women
पंड़ाल में मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति का पांलेट देते पुलिसकर्मी। संवाद
गाजीपुर। जिले के 27 थाना क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया और उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। बुधवार को पंफलेट वितरित कर जागरूकता फैलाने का काम भी किया गया।बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, थाना क्षेत्रों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर महिला जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, काली फिल्म, और स्टंटबाजी करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया।रेलवे स्टेशन पर भी चला अभियान : महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की मदद से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed