{"_id":"640d8920e128d5b0330cff83","slug":"police-encounter-with-cattle-smugglers-in-ghazipur-four-arrested-including-two-rewarded-crooks-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Sun, 12 Mar 2023 01:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात पशु तस्करों से स्वाट टीम व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात पशु तस्करों से स्वाट टीम व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15-15 हजार के इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आए बदमाशों की आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
बीती रात करीब 11 बजे स्वाट टीम और थाना दुल्लहपुर पुलिस अमारी गेट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान थानाध्यक्ष दुल्लहपुर को सूचना मिली कि भुडकुडा की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप तेज रफ्तार से जा रही है, जिस पर गोवंश लदे हुए हैं। सूचना पर टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।
विज्ञापन
पीछा करने पर धर्मागत इंटर कॉलेज के सामने पिकअप सवार और रेकी कर रहे बाइक सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार के इनामी खुर्शीद खान और राहुल चौहान गोली लगने से घायल हो गये। वहीं चंदन यादव और योगेश यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
चारों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पशु तस्करों के पास से चार तमंचा , छह कारतूस एक पिकअप और उसमें लदे कुल 8 गोवंश के साथ ही पल्सर बाइक बरामद हुआ।