फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police department cook dies due to drowning in pond

Ghazipur News: पोखरे में डूबने से पुलिस विभाग के कुक की मौत

Sun, 05 May 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police department cook dies due to drowning in pond
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे में शनिवार को डूबने से पुलिस विभाग के कुक की मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोविंदपुर कीरत टडिया गांव निवासी रामअवध राजभर (55) वाराणसी के चौक थाने पर पुलिस विभाग में कुक के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। छुट्टी लेकर वह गांव आए हुए थे। यहीं पर उनका उपचार चल रहा था। वह अपने घर से शिवमंदिर में पूजन करने के लिए निकले थे। पूजन से पहले वह महाहर धाम स्थित पोखरे में स्नान करने लगे। स्नान के वक्त उनका पैर फिसल गया। इसके कारण वह शोर मचाते हुए गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास में मौजूद लोग उनकी ओर दौड़े। इससे पहले कि लोग उनकी कोई सहायता कर पाते। रामअवध गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने उनके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से लगभग दो घंटे बाद दोपहर में एक बजे शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। वहीं घटना की जानकारी होने पर रामअवध पुत्र रामसेवक, पुत्री सीमा और पूजा, पत्नी सुभावती पहुंची। रामअवध अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। जून में छोटी पुत्री सीमा की शादी तय थी। इसकी तैयारी घर में चल रही थी, लेकिन उनकी मौत के बाद मातम पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र रामसेवक राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed