फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police conducted rehearsal on riot control

Ghazipur News: दंगा नियंत्रण पर पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police conducted rehearsal on riot control
होली और ईद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में दंगा नियंत्रण अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के तहत पुलिस टीम ने दंगा नियंत्रण के कई महत्वपूर्ण उपाय अपनाए। इसमें भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियां, बलवा नियंत्रक उपकरणों का प्रदर्शन और शांति बहाली के उपाय शामिल थे। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस, वाटर कैनन, लाठीचार्ज जैसी तकनीकों का प्रयोग कर किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने पुलिस बल को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और नियमित गश्त की जाए। उन्होंने आमजनों से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed