{"_id":"670bb67ecf358af9cf06cd68","slug":"police-case-filed-in-ghazipur-due-to-comment-on-mata-sita-from-mumbai-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुंबई से माता सीता पर की टिप्पणी, गाजीपुर में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुंबई से माता सीता पर की टिप्पणी, गाजीपुर में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; ये है पूरा मामला
Sun, 13 Oct 2024 05:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:31 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने माता सीता पर टिप्पणी करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर एक युवक ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद मुकदमे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने सीता माता को लेकर गलत टिप्पणी कर दी। इसे लेकर एक्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी। दीपक शर्मा नाम के एक यूजर ने पोस्ट करके दिलदारनगर निवासी मोहम्मद फयाज पर गाजीपुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। साथ ही अपने पोस्ट को गाजीपुर पुलिस को भी टैग कर दिया।
विज्ञापन
इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच की तो आरोपी दिलदानगर थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव का निकला। उसकी उम्र 22 वर्ष है। वह वर्तमान में मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
मुंबई में होने के कारण मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बुलाने के लिए उसके परिजनों को कहा है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मुंबई में है।
विज्ञापन