फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested three heroin smugglers

पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2019 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three heroin smugglers
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को रविवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। उसने खिदिराबाद मोड़ से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हेरोइन के साथ ही तमंचा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया। सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर हेरोइन तस्कर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने की दृष्टि से उप निरीक्षक उदयशंकर मिश्रा हमराहियों के साथ भ्रमणशील थे। इसी दौरान रौजा तिराहा पर क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मवीर सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। अपराध के संबंध में बातचीत होने लगी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी खिदिरपुर मोड़ होकर जाने वाले हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में हेरोइन भी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और खिदिरपुर मोड़ पर पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान भोर में करीब चार बजे मोहम्मदपुर की तरफ से एक बाइक पर तीन सवार आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बदमाश फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए घेरेबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कोटवा निवासी राजन यादव, बिरनो थाना के भड़सर निवासी लालू पटेल और जंगीपुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी आनंद पाल बताया। बताया कि पुलिस ने उनके पास से 470 ग्राम हेरोइन, 32 बोर का एक रिवाल्वर, 12 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस के साथ चोरी की बाइक बरामद किया। कोतवाल श्री मिश्र ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए नशीले पर्दाथ की तस्करी करते हैं। इस काम में चोरी की बाइकों का इस्तेमाल करते थे। बताया कि संबंधित धाराओं में चालान कर सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक विजय यादव, मुन्नालाल शर्मा, आशुतोष शुक्ला, हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति, राणा प्रताप, रामप्रताप, विजय यादव, भाईलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed