फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested accused with robbery mobile

लूट की मोबाइल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused with robbery mobile
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरिया बांध के पास सोमवार को पुलिस ने लूट की मोबाइल और वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। मालूम हो कि बीते 26 सितंबर को बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली स्थित मंगरौली निवासी कृष्णमुरारी यादव की बखरियाडीह बांध चौराहा के पास एक बदमाश ने मोबाइल लूट ली थी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी थी। असावर चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने सर्विलांस के जरिए सुबह आठ बजे नेवादा निवासी लुटेरे लक्ष्मीनारायण राय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से लूटी गई मोबाइल और वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक को बरामद कर लिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने बताया की लुटेरे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed