फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested a domineering young man who was waving gun, rescued by housemates

तमंचा लहरा रहे दबंग युवक को पुलिस ने दबोचा, घरवालों ने हमला कर छुड़ाया, आठ गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 06:36 PM IST
सार

तीन पुलिस कर्मी घायल, नौ नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
Police arrested a domineering young man who was waving gun, rescued by housemates
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गाजीपुर जिले के नूरपुर गांव में रविवार रात लोडेड रिवाल्वर और तमंचा लहरा रहे दबंग युवक को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन, इस दौरान घर वालों और आसपास के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसके चलते आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना में तीन पुलिस कर्मियों को हल्की चोट भी आई। बाद में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। मामले में नौ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

नुरपुर गांव निवासी राजन पांडेय रात करीब आठ बजे सड़क पर लोडेड रिवाल्वर और दो तमंचे लहरा रहा था। यह देखकर लोग दहशत में आ गए और घरों में चले गए। सूचना पर थाने के तीन सिपाही पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर जाने लगे। 

तब-तक नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार भी फोर्स के साथ आ गए और आरोपी को थाने ले जाने के लिए वाहन में बैठाने लगे। इसी बीच आरोपी के घर और आसपास के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इससे सिपाही अनुज, सूरज और राजकिशुन को हल्की चोट आ गई।

इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही जमानियां सीओ सुरेश शर्मा के नेतृत्व में गहमर, दिलदारनगर, जमानियां, सुहवल, रेवतीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात में ही दबिश देकर आठ लोगों को पकड़ लिया। 

नगसर थानाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी राजन पांडेय समेत नौ के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed