फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Poets won accolades by reciting their compositions in a poetic symposium

Ghazipur News: सरस काव्य गोष्ठी में रचनाएं सुनाकर कवियों ने लूटी वाहवाही

Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Poets won accolades by reciting their compositions in a poetic symposium
गाजीपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से डॉ. राकेश पांडेय के सम्मान में कवि रामदेव पांडेय के खालिसपुर स्थित आवास पर सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजनारायण पांडेय ने प्रशस्ति-पत्र, सतीश सिंह ने स्मृति चिह्न और हरिशंकर पांडेय ने अंगवस्त्र से उनको सम्मानित किया। कवि गोष्ठी का शुभारंभ कामेश्वर द्विवेदी की वाणी-वंदना से हुआ। इसके बाद कवयित्री दिव्यांशी पांडेय ने मैं दुश्मन से डरता नहीं मैं भारत का जवान हूॅं, मरुस्थल की रेत में सियाचिन का आसमान हूॅं प्रस्तुत कर प्रशंसा अर्जित की। डॉ. शशांक शेखर पांडेय की गुरु-वंदना की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। इसके अलावा हरिशंकर पांडेय, डाॅ. अक्षय पांडेय, कुमार नागेश, दिनेशचंद्र शर्मा, रामदेव पांडेय, कामेश्वर द्विवेदी ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रभाकर त्रिपाठी, सतीश सिंह, संजीव कुमार पांडेय, श्याम नारायण सिंह, रविशंकर पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, शशिकांत पांडेय, संजीव सिंह, नंदकिशोर सिंह, अजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कामेश्वर द्विवेदी एवं संचालन डाॅ. अक्षय पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed