{"_id":"56f17fc34f1c1bef7af14d25","slug":"plenty-flew-abir-gulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब उड़े अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब उड़े अबीर-गुलाल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
होली पर अबीर-गुलाल लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की छुट्टियां हो गई हैं और शहर में रंगों में सराबोर होने को तैयार हो गया है। मंगलवार को सरकारी दफ्तरों में अवकाश होने के बाद जमकर अबीर-गुलाल से होली खेली गई। ऐसा ही आलम बैंकों में भी रहा। कुछ स्कूलों में बच्चों ने भी होली खेली।
जिले में होली 24 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन सरकारी विभागों मंगलवार को ही होली की उमंग दिखाई दी। होली की खरीददारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी और दफ्तरों में कम लोग आए। कर्मचारी पहुंचे लेकिन होली के मू़ड में ही थे। पूरे दिन घूमकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते रहे और दफ्तर बंद होने के बाद जमकर गुलाल से होली खेली गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। कार्यालय के बाहर निकलते ही माहौल पूरी तरह से होली जैसा हो गया। विकास भवन के गलियारे और सीढ़ियां गुलाल से भर गईं। चारों तरफ रंग ही दिखाई दे रहा था। कर्मचारी नेता अंबिका दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनंत सिंह, अभयराज सिंह, चंद्रिका यादव, बृजेश यादव, जमुना, सुभाषचंद्र, संजय सिंह दिन भर विभिन्न दफ्तरों में घूम कर होली मनाते रहे।
तुलसी सागर स्थित गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में होली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने होरी गाया और नृत्य, एकांकी की प्रस्तुति की। प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने होली का महत्व बताया और निदेशक रीता सिंह ने केमिकल रंग, गुलाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम चंदना बनर्जी, राजकूपर, विजयशंकर राय, मीना पांडेय, रविंद्र, सुषमा सिंह, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मरदह संवाददाता के मुताबिक नसरतपुर स्थित काशी गोमती संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के भङसर, बोगना, पृथ्वीपुर, नरवर, लहुरापुर, मटेंहूँ आदि शाखाओं के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेन्द्र प्रताप सिंह, दूधनाथ, हरिनाथ, रीतेश, शेषनाथ, आलोक, तिलेश्वर, सुधीर, अमित, उमाशंकर, सुनील, सुनील आदि मौजूद रहे।
होली के लिए मंगलवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। रंग, गुलाल-पिचकारी, मुखौटे, रंग बिरंगे बालों के बिग और टोपियों की जबरदस्त बिक्री हुई। पिचकारी दस रुपये से लेकर ढाई-तीन सौ रुपये तक बिकीं। इस बार मशीन गन, पिस्तौल, कार्टून की शक्ल में चिकारियों के अलावा वाटर टैंक के आकार की दस लीटर पानी की क्षमता वाले पिचकारियों की बिक्री हुई। इसके अलावा माल, रेडिमेड कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की दूकानें खरीदारों से पटी रहीं। ट्रे, गिलाब, कप प्लेट आदि की भी खूब बिक्री हुई। मिठाई कीदूकानों पर विभिन्न बेराइटी की मिठाइयां और तरह-तरह की नमकीन के ढेर सारे रेंज लगाए गए हैं जिनकी लोगों ने खूब खरीदारी की।