फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to serve the country

देश की सेवा करने का संकल्प लिया

Mon, 23 Mar 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Pledged to serve the country
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में समाजवादी पुरोधा, चिंतक एवं विचारक डॉ.राममनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी सोमवार को आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पहले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया एवं भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने डॉ. लोहिया को देश ही नहीं बल्कि दुनिया का महान नेता बताते हुए कहा कि आज के राजनैतिक दौर में जब सांप्रदायिकता, जातिवाद के साथ-साथ पूंजी और बल का दखल सियासत की दुनिया में बढ़ा है डॉ. लोहिया देश की राजनीति में पुन: प्रासंगिक हो उठे हैं। उन्होंने कहा कि देश में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी होने के साथ-साथ वह अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के प्रणेता भी थे। वह केवल एक गंभीर चिंतक ही नहीं बल्कि सच्चे कर्मवीर थे। डॉ. लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की वकालत करते थे। वह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका थी। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. लोहिया सभी की बराबरी में यकीन करते थे। वह भारत की जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने ही जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था। वह ऐसा समाज बनाना चाहते थे जिसमें सबको आर्थिक और सामाजिक रूप से समान अधिकार प्राप्त हो। गोष्ठी में राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सच्चेलाल यादव, परशुराम बिंद, दिनेश यादव, राजेश यादव, रामाशीष यादव, अभिनव सिंह, चन्द्रिका यादव, कन्हैया यादव, कमलेश यादव, आजाद, हरवंश यादव, निलेश मिश्रा, सिकंदर कनौजिया, विनोद धनगर आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed