फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to follow the path suggested by Dr. Ansari

डा. अंसारी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the path suggested by Dr. Ansari
गाजीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोख्तार अहमद अंसारी की 140वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष मंसूर अली जैदी उर्फ शंटू ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूसुफपुर मुहम्मदाबाद में उनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा हुई। उसके बाद वह मद्रास से मेडिकल की पढ़ाई कर लंदन चले गए। फिर भारत आकर गांधीजी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़कर उन्होंने कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया। उन्हें 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान है। वह जामिया मीलिया के संस्थापक सदस्य के साथ बाद में वाइस चांसलर भी रहे। 25 दिसंबर 1880 को मुहम्मदाबाद में जन्मे डॉ. अंसारी का निधन 1936 में हुआ था। उन्हीं के नाम पर दिल्ली में अंसारी रोड भी है। उनके नाम से गाजीपुर का जिला अस्पताल का नाम भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed