{"_id":"548bd8fa1e16a2a3ce12705e9376bdff","slug":"please-complete-the-indira-awas-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास का काम कराएं पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा आवास का काम कराएं पूरा
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाभार्थियों को इंदिरा आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान जनवरी माह में कर दिया जाएगा। साथ ही आवास पूरे करा लिए जाएंगे। जिला सर्तकता एवं निगरानी समिति की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में रेल
राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से धनराशि जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की सूची मांगी।
रेल राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंण्टी योजना, इंदिरा आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्त्रस्म, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, सम्पूर्ण स्वच्छता
विज्ञापन
अभियान, आईडब्लूएमबी, भूअभिलेखों का कम्प्यूरीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब फातिमा के प्रतिनिधि मो. असलम ने प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की अलावलपुर
से तिराईपुर तक की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा आवास के वर्ष 2014-15 में 9852 लाभार्थियों की द्वितीय किस्त की धनराशि देर से प्राप्त हुई है। लिहाजा अब उसका भुगतान किया जा रहा है। अब तक 7788 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दी
गई है। जल्द ही जो लोग शेष रह गए हैं, उन्हें धनराशि मुहैया करा दी जाएगी। महीने के अंत तक सबको धनराशि देकर आवासों को पूर्ण करा लिया जाएगा। राज्यमंत्री ने जनपद में पेंशन, सड़क, आवास, आजीविका, पेयजल, सम्पूर्ण
स्वच्छता आदि विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य कराये जा रहे हैं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यों की सूची सभी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए।
बैठक में बलिया के सांसद भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, मंत्रियों के प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायत के ॅअधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।