फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pipa bridge damaged by overloaded vehicles

Ghazipur News: ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ पीपा पुल

Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pipa bridge damaged by overloaded vehicles
रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा नदी पर स्थित दो तहसीलों मुहम्मदाबाद एवं सेवराई के दर्जनों गांव को जोड़ने वाला पैंटून ब्रिज का एक पीपा ओवरलोड वाहनों के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पुल का एक हिस्सा धंस गया। इसकी सूचना मिलते ही विभाग में हड़कम्प मच गई। जानकरी के बावजूद अभी तक वाहनों का आवागमन बंद नहीं करने से राहगीर जान-जोखिम में डालकर इस पुल से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार नया पीपा लगाने का काम बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू होने की उम्मीद है। मरम्मत पूरा होने तक अगले दो दिनों तक यह पीपापुल सभी तरह के वाहनों सहित पैदल राहगीरों के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। लोगों ने मांग किया है कि इस पुल से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए। लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के अवर अभियंता महेन्द्र मौर्य ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के दबाव के कारण पीपापुल का एक पीपा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत आठ फरवरी से होगी। मरम्मत पूरी होने तक पूरी तरह से दो दिनों के लिए यह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed