फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pipa bridge built on river Ganges if tender is passed

Ghazipur News: टेंडर पास हो तो गंगा नदी पर बने पीपा पुल

Sat, 08 Apr 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge built on river Ganges if tender is passed
प्रांतीयकरण और टेंडर पास न होने के चलते गंगा नदी पर पीपा पुल नहीं बन पा रहा है। ऐेसे में सेवराई तहसील सहित बिहार प्रांत के लोगों को 50 किलोमीटर की दूरी ज्यादा तय कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचना पड़ रहा है। पुल बन जाए तो यही दूरी महज 12 किलोमीटर रह जाती है। सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा, गहमर गांव के किसानों की गंगा उस पार बाढ़ क्षेत्र में 75 फीसदी खेती है। वहीं कमसार-ओ- बार के लोगों की रिश्तेदारियां भी मुहम्मदाबाद तहसील और बलिया जिले के विभिन्न गांवों में हैं। आवागमन के लिए पीपा पुल ही एक मात्र रास्ता है। जनवरी 2022 में पीपा पुल बना था। बरसात के दौरान बाढ़ की आशंका के चलते पुल के पीपे 15 जून को खोल दिए गए। पानी कम होने पर 15 अक्तूबर से पुल फिल से चालू हो जाना चाहिए था। लेकिन छह माह से अधिक बीत चुके पुल नहीं बनाया गया। ऐसे में बारा, गहमर के किसानों के अलावा मुहम्मदाबाद व बलिया जिले के विभिन्न गांवों में आवागमन और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों सहित बिहार प्रांत के दर्जनों गांवों के लोगों को 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों गंगा उस पार जाने के लिए जिला मुख्यालय या फिर बिहार बक्सर होकर जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ ही आर्थिक बोझ भी लग रहा है। बारा में गंगा घाट पर पुल कब बनेगा और कब पुल से आवागमन शुरू होगा, इसको लेकर लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed