फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pink booths will be made in all bodies

Ghazipur News: सभी निकायों में बनाए जाएंगे पिंक बूथ

Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pink booths will be made in all bodies
निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए पिंग बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही होंगी। जिले के सभी निकायों में पिंक बूथों के लिए मतदेय स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। जिले में चार मई को मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां सियासी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है वहीं इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों में हो रहे इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 72 तथा सभी निकायों के 136 वार्डों में सदस्य पद के 668 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला दो लाख 29 हजार 398 मतदाता करेंगे। इनके लिए 99 मतदान केंद्र एवं 266 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। आयोग ने प्रत्येक निकाय में महिलाओं की तरफ से पूरी तरह से संचालित एक-एक पिंक मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी आठ निकायों में इन बूथों को चिह्नित किया गया है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में पश्चिम मध्य छोर महिला मतदेय स्थल बनाने के लिए चिन्हित हुआ है। इसके साथ ही जमानिया नगर पालिका परिषद में जीजीआईसी कक्ष संख्या-दो, मुहम्मदाबाद में सहकारी क्रय-विक्रय समिति यूसुफपुर पूर्वीं छोर, सैदपुर नगर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय सैदपुर प्रथम पूर्वी छोर, सादात में बेसिक प्राथमिक पाठशाला सादात प्रथम पूर्वी छोर सहित सभी आठ निकायों में पिंक बूथ का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed