फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup engulfed bike rider teenager, death

Ghazipur News: पिकअप ने बाइक सवार किशाेर को चपेट में लिया, मौत

Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pickup engulfed bike rider teenager, death
(फोटो भी)
विज्ञापन

किशोर के पिता थाने में हैं चौकीदार, पुलिस पर हादसे की जानकारी न देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। बिरनो-दुल्लहपुर मार्ग पर नटवा बाबा स्थान के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। पिकअप गाजीपुर की तरफ से दुल्लहपुर की ओर आ रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई।
बिरनो थाना क्षेत्र के अराजी ओङासन निवासी विकास धिमर (15) बेटा विरू धिमर किसी काम से जयरामपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। अभी वह नटवा बाबा स्थान पर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने जोरदार उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप चालक मौके पर फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस शव को न नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई न ही हम लोगों को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के पिता थाने के चौकीदार हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मृतक की मां और बहन सहित भाईयों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर घटना की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed