फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Picket against the government of the BJP

सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना

Fri, 26 Jun 2015 11:46 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 26 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
 Picket against the government of the BJP
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जखनिया तहसील परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश
विज्ञापन


 सरकार की गलत नीतियों से आम जनता त्रस्त हैं। लोग भाजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले की सड़कें बदहाल हैं। खासकर जखनिया विस क्षेत्र की सड़कें देखकर विश्वास ही नहीं होता कि प्रदेश

की सरकार में यहां के तीन-तीन मंत्री हैं। कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है। अपराध की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता आजिज है। विकास कार्यों के अभाव में लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। विजयशंकर राय ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों की चर्चा करते हुए सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विपिन
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, आलोक तिवारी, पुर्णेन्दु त्रिपाठी, अनिल सिंह, जिला महामंत्री सुनील सिंह, विजेंद्र राय, सीपू सिंह, अवधेश यति, उमाशंकर, अशोक गुप्त, राजेश सोनकर, पुष्पा पाठक, रामचंद्र गुप्त, राजेश भारद्ववाज, रामदुलार,


गजराज सिंह, दुर्गेश सिंह, मुराहू राजभर, ओमप्रकाश, मनोज यादव आदि उपस्थित थे। संचालन भानूप्रताप सिंह ने किया। एसडीएम के न रहने पर कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन नहीं सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed