फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Physical Altercation Over Land Dispute; FIR Registered Against Eight Individuals

Ghazipur News: भूमि विवाद में मारपीट, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Physical Altercation Over Land Dispute; FIR Registered Against Eight Individuals
मरदह। थाना क्षेत्र के महेगवा में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महेगवा के भरत खरवार ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी द्वारा बार-बार मेरी जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जाता है। जब हम लोग रोकटोक करते हैं, तो लड़ाई झगड़ा पर आमदा होते हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल की देर शाम को अपने दरवाजे पर भैंस बांधने के लिए मैं खूंटा लगा रहा था कि इसी दौरान विपक्षी एकजुट होकर लामबंद तरीके से आए और खूंटा उखाड़कर फेंक दिया। जब आपत्ति जताई तो हमलावरों ने लाठी-डंडे, ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे मैं पत्नी ममता देवी (45), पुत्र सूरज खरवार (26), गुलशन खरवार (22), बहू रंजना देवी (25) घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया। जहां से गंभीर रूप घायल ममता देवी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही अजय खरवार, वीर बहादुर खरवार, संजय खरवार, आकाश खरवार, रोशन खरवार, शुभम खरवार, बिंदु, शीला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed