{"_id":"65244d6dee7cefd2460123f4","slug":"photo-construction-of-womens-hostel-has-been-closed-for-about-one-and-a-half-years-due-to-lack-of-funds-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-4751-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फोटो-धनाभाव से करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है महिला छात्रावास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फोटो-धनाभाव से करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है महिला छात्रावास का निर्माण
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के परिसर में महिला छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। धनाभाव की वजह से करीब डेढ़ वर्ष से काम बंद पड़ा हुआ है। यही नहीं सभागार एवं गोष्ठी की मरम्मत का काम भी पैसे के चलते पूरा नहीं हो सका है।
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के परिसर में महिला छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत भूतल पर छह तथा प्रथम तल पर दो कमरे, डाइनिंग हाल, स्टोर रूम, चौकीदार कक्ष, किचेन एवं शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही सभागार-गोष्ठी कक्ष की मरम्मत भी कराई जानी है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक करोड़ आठ लाख की लागत से छात्रावास एवं 55 लाख से मरम्मत सहित एक करोड़ 63 लाख 35 हजार की लागत से ये दोनों कार्य होना है। छात्रावास का निर्माण वर्ष 2020 में तो सभागार-गोष्ठी कक्ष की मरम्मत का काम नवंबर 2019 में शुरू हुआ। इस कार्य के लिए अब तक 81 लाख 68 हजार की धनराशि मिल चुकी है। विभाग की तरफ से अवमुक्त की गई धनराशि का उपभोग कर लिया गया है। सभागार की मरम्मत का काम तो कर लिया गया है लेकिन गोष्ठी कक्ष का कार्य धनाभाव के कारण नहीं हो सका है। शेष कार्य के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। इसका नतीजा यह है कि करीब डेढ़ वर्ष से छात्रावास के साथ ही सभागार-गोष्ठी कक्ष की मरम्मत का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है।
-- -- -- --
छात्रावास के निर्माण एवं सभागार-गोष्ठी कक्ष की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।- प्रेमप्रकाश बंदा, सहायक अभियंता, कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसिडको)