फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo: BJP is committed to respect every section: Sangeeta

फोटोः भाजपा हर वर्ग के सम्मान के लिए संकल्पित है : संगीता

Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Photo: BJP is committed to respect every section: Sangeeta
नगर क्षेत्र के बद्दूपुर मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के सम्मान के लिए संकल्पित है। खास कर पिछड़े वर्ग और दलितों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की नीतियां कारगर साबित हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में उद्यमी, व्यापारी, किसान सभी खुशहाल हैं। उत्तर प्रदेश सहकारी आवास विकास संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी कुशवाहा, भाजपा के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अवधेश बिंद, देवनाथ कुशवाहा, लालबहादुर, राममूर्ति कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष बिकास बरनवाल, विनीत जायसवाल, पूनम मौर्य ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सैदपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने की। संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया। इससे पहले राज्यसभा सांसद ने नगर पंचायत की ओर से लगाई गई सात हाई मास्ट लाइटों का बटन दबाकर उद्घाटन किया। आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद को पत्रक देकर सैदपुर में अधेरे अग्निशमन केंद्र की ध्यान आकृष्ट कराया। उसे शीघ्र पूरा कराने की मांग की। अंत में समिति के अध्यक्ष राजेश मौर्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed