फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Permission to put up hoardings only at 26 places but they are put up all over the city

Ghazipur News: 26 जगहों पर ही होर्डिंग लगाने की इजाजत लेकिन लगे हैं पूरे शहर में

Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Permission to put up hoardings only at 26 places but they are put up all over the city
गाजीपुर। अवैध होर्डिंग लहुरी काशी की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। शहर में ही जिधर नजर डालिए, चौक-चौराहों, तिराहों पर अवैध होर्डिंग नजर आते हैं। जबकि नगर पालिका प्रशासन की ओर से 26 स्थान ही होर्डिंग लगाने के लिए चिह्नित कर अनुमति दी गई है। इससे पालिका प्रशासन को राजस्व की भी क्षति हो रही है। लेकिन, जिम्मेदार इसे लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में 26 जगह चिह्नित किए गए हैं। जबकि स्थिति यह है कि नगर के प्रमुख मार्गों, इलाकों की सड़कों के किनारे लगे पोलों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए गए हैं। विशेश्वरगंज से सकलेनाबाद होते हुए प्रमुख मार्ग लंका की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा होर्डिंग लगाई जाती है। यहीं नहीं लंका, बंशीबाजार, भुतहियाटांड, मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, स्टीमरघाट, आमघाट, झुन्नूलाल चौराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, गोराबाजार सहित इन इलाकों से गुजरने वाले मार्गों की पटरियों दुकानदारों द्वारा होर्डिंग रख दिए जाते हैं। इससे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जानकारी के बावजूद नपा प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। भुतहियाटांड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज और लंका मैदान के आस-पास मकानों की छतों पर भी अवैध रूप से होर्डिंग लगा दिए गए हैं। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी ईओ नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसे लेकर योजना बनाई जा रही है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed