फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Performed Shudvi-Budwi Yagya for the good wisdom of the administration

प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए शुद्वि-बुद्वि यज्ञ किया ..

Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Performed Shudvi-Budwi Yagya for the good wisdom of the administration
दुबिहा। मगई नदी में मछली माफिया की ओर से लगाए गए जाल को हटाने और किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए लट्ठूडीह गांव में भाजपा संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन के चौथे दिन तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अनशन पर बैठे किसानों ने प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। संगठन के संयोजक राजेश राय बागी ने कहा कि किसानों की इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी नहीं आ रहा है। जब तक किसानों की इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। विनोद राय ने कहा कि किसानों के हित के लिए हम अनवरत लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर अनशन कर रहे राजेश राय बागी को अपना समर्थन दिया। पानी न निकलने की वजह से क्षेत्र के रघुवरगंज, परसा, राजापुर, लौवाडीह, खेमपुर, सिलाइच, जोगा मुसाहिब, देवरिया, मसौनी, करीमुद्दीनपुर, लट्ठूडीह, महेंद, सरदरपुर, सियाड़ी, सोनवानी सहित कई गांवों के 15 हजार बीघे खेत में आज भी पानी जमा है। इससे रबी की बुवाई अब संभव नहीं है। 14 अक्तूबर को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, जिसके दबाव में बलिया प्रशासन ने दो दिनों में जाल हटवाने की बात कहकर किसानों को लौटा दिया। कुछ कार्रवाई भी हुई, लेकिन जाल पुन: बांध दिया गया। इस अवसर पर छांगुर राय, महावीर राय, आशुतोष राय, संतोष, देवेंद्र राय, पंकज राय, रंजीत राय, संतोष राय, बबलू राय, अवनीश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed