फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People will be vaccinated after vaccine arrival

वैक्सीन आने के बाद लोगों का होगा टीकाकरण

Fri, 18 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
People will be vaccinated after vaccine arrival
गाजीपुर। कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सुरक्षित टीकाकरण के बारे में अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में जुट गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य की अध्यक्षता में सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम)की ‘ट्रेनिंग आफ़ ट्रेनर (टीओटी)’ कराया गया। इस दौरान सभी को बताया गया कि किस तरीके से वैक्सीन आने के बाद लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 13341 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जिले के 25 सरकारी अस्पताल, 141 प्राइवेट अस्पताल के 13341लोगों का डाटा सरकार के कोविन पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें से अब तक 12978 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर शासन स्तर से आने वाले समय में 14 लाख सिरिंज जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में जहां स्वास्थ्य कर्मियों और आईसीडीएस के कर्मियों का टीकाकरण कराया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर होंगे जिसमें पुलिसकर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी एवं अधिकारी, सफाई कर्मी शामिल होंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed