फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People who came to get Kovid vaccine were upset, workers kept roaming

कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोग रहे परेशान, घूमते रहे कर्मचारी

Thu, 22 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
People who came to get Kovid vaccine were upset, workers kept roaming
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण का कार्य दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुआ। इससे कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोग परेशान रहे और कर्मचारी इधर-उधर परिसर में घूमते नजर आए। हालांकि शाम चार बजे तक टीकाकरण का कार्य किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही नगर सहित तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर, ढढ़नी, चितावन पट्टी, कसेरा पोखरा, बेटाबर, धनौता, बहादुरपुर, मदनपुरा बड़ेसर, खिजिरपुर, मतसा, देवरिया, जीवपुर, कालनपुर आदि कई गांव के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब 250 लोगों को टोकन वितरित कर दिया और लोग सुबह करीब 10 बजे से इंतजार करते रहे। हेतिमपुर गांव के रहने वाले परशुराम का कहना है कि वे बीते चार दिनों से स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं और उन्हें दूसरा डोज लगवाना है लेकिन आज तक नहीं लग पाया। इससे समय बीतता जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी रविरंजन ने बताया कि जिले पर संविदा कर्मी धरने पर हैं। इस कारण से वैक्सीन देर से मिली। उन्होंने बताया कि वैक्सीन देर से आई है, लेकिन सभी उपस्थित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed