फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People upset due to indiscriminate power cut

बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान

Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
People upset due to indiscriminate power cut
मरदह। बिजली के लगातार कटौती से घरेलू उपकरण शोपीस बनते जा रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी के बीच बिजली लोगों को रुला रही है। क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती से खेतों में पंपसेट बंद होने से खेतों में हरा चारा व सब्जी को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल हो जा रही है। जबकि विद्युत विभाग की ओर से गर्मी के शुरुआत में ही आपूर्ति को लेकर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का दावा किया गया था, लेकिन सब फिसड्डी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी तेज पड़ने के साथ ही बिजली की आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी होने लगी है। विद्युत सब स्टेशन मरदह, पृथ्वीपुर, भोजापुर से सप्लाई की जाने वाली बिजली लगभग सैकड़ों कस्बा व गांवों को रौशन करती है। परन्तु इस समय अधिकांश ग्रामीण इलाकों में विभागीय कर्मचारियों की घोर लापरवाही व उदासीनता के कारण निर्धारित रोस्टर 18 घंटे के सापेक्ष आठ से नौ घंटे ही आपूर्ति हो रही है। वही बिजली आने के बाद भी हमेशा लो वोल्टेज के साथ आंख मिचौली करती हैं। ऐसी स्थिति महीने से बनी हुई है। लेकिन समस्या के तरफ कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग के जेई व संविदा लाइनमैन के बीच काफी दिनों से सही तालमेल नहीं होने के कारण यह सिरदर्द बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि सबस्टेशन पर बिजली रहने के बाद भी काफी समय तक जान बूझकर कटौती की जाती है। इस संबंध में कोई भी कर्मचारी मुंह खोलने को तैयार नहीं हो रहा है। पूछताछ करने पर सरकारी मोबाइल नंबर स्विच आफ कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed