फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People imprisoned in homes for breaking the corona infection chain

लॉकडाउन: कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को घरों में कैद रहे लोग

Sat, 24 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
People imprisoned in homes for breaking the corona infection chain
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू का असर शनिवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। सुबह होते ही सड़कें सूनी और गलियां वीरान हो गईं। भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। बस स्टैंडों पर मऊ, बलिया एवं नगर के दूर-दराज इलाकों में जाने के लिए लोग वाहन का इंतजार करते दिखाई पड़े। दवा की दुकानों को छोड़कर राशन से लेकर अन्य सामानों की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की रात नौ बजे से कर्फ्यू की शुरुआत होने के बाद लोग घरों में कैद हो गए। सुबह दूध, अखबार जैसी दैनिक उपयोग के लिए कुछ लोग सड़कों पर दिखाई पड़े, लेकिन वह भी कुछ देर बाद घरों में कैद हो गए। नगर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, नखास, कचहरी, सब्जी मंडी, लंका आदि क्षेत्रों में सन्नाटा रहा। नगर के रौजा बस स्टैंड पर जहां एक परिवार वाहन का इंतजार करता दिखाई पड़ा। वहीं एक परिवार का सदस्य वाहन न मिलने की स्थिति में दिव्यांग महिला को गोद में लेकर स्टैंड की तरफ जाता दिखाई दिया। ट्रेन से उतरने के बाद एक महिला यात्री सिर पर सामान उठाए जाती दिखाई पड़ी। फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास मऊ जाने के लिए तेज धूप में लोग वाहनों का इंतजार करते दिखाई पड़े। लाकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिस पिकेट भी खाली रहे। नगर के अधिकांश लोग घरों में अपने आप को बंदकर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए संकल्पित दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed