फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People got relief from melting in the morning and evening and sunshine in the afternoon.

Ghazipur News: सुबह-शाम गलन और दोपहर में खिली धूप से लोगों को मिली राहत

Sun, 28 Jan 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
People got relief from melting in the morning and evening and sunshine in the afternoon.
गाजीपुर। सुबह-शाम गलन शनिवार को भी बरकरार रही। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में खिली धूप के कारण लोगों को काफी राहत मिली। दूसरी तरफ कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब रहने का दौर जारी रहा। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर संचालित होने वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण देर से स्टेशन पर पहुंची। वहीं अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके कारण दोपहर में लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन

सात घंटे विलंब से पहुंची पवन एक्सप्रेस
गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर 05446 छपरा एक्सप्रेस स्पेशल डेढ़, 12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तीन, 14016 रक्सौल सद्भावना एक, 11061 पवन एक्सप्रेस सात, 11071 कामायनी एक, 15232 गोदिया-बरौनी दो, 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डेढ़, 14007 आनंद विहार तीन और 11062 पवन एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
कागज पर जल रहा है अलाव
सेवराई। तहसील क्षेत्र में भीषण ठंड और शीतलहर के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था न किए जाने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों को अलाव जलवाने की मांग की गई, लेकिन संबंधित अधिकारी महज निर्देश देने तक ही सीमित हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण श्रीकिशुन कुशवाहा, जैनुद्दीन अंसारी, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, जोगिंदर अग्रहरि, अनिल गुप्ता, रिंकेश श्रीवास्तव, अरमान आदि ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन की ओर से केवल कागज पर अलाव जलवाया जा रहा है। वहीं तहसील अधिकारियों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में करीब 50 जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed