Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are getting injured due to dumping of gravel and soil for four months

Ghazipur News: चार माह से गिट्टी- मिट्टी डालकर छोड़ने से लोग हो रहे चोटिल

Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
People are getting injured due to dumping of gravel and soil for four months
चंदौली और बिहार के अलावा जमानिया को जोड़ने वाली सड़क चोचकपुर- धरम्मरपुर- जमानिया मुख्य मार्ग पर इन दिनों चलना हादसे को दावत देने के सामान हो चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था, जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाया। करीब चार माह से गिट्टी- मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

करंडा को जमानिया, चंदौली और बिहार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क चोचकपुर- धरम्मरपुर- जमानिया मुख्य मार्ग जगह- जगह खराब होने के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्ष पूर्व इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू हुआ था। बड़सरा बाजार में सड़क सकरी होने के कारण बाजार के बाहर दो किमी वाईपास रोड बनाने का काम शुरू हुआ। चार महीने से इस सड़क पर मिट्टी- गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क से उड़ रही धूल लोगों के लिए मुसिबत बनी हुई है। इससे आसपास के क्षेत्रों में धूल के कारण लोगों को सास की बीमारी से पीड़ित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को बनाने के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन ठेकेदार पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे बड़सरा सहित जमुआंव और दीनापुर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed