फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are frightened, under the open sky and greet

सहमे लोग खुले आसमान के नीचे करते रहे राम-राम

Mon, 27 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 27 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
People are frightened, under the open sky and greet

बीते तीन दिनों से भूकंप के झटके आने से हर कोई सहमा रहा। अगले कई

विज्ञापन
दिनों तक ऐसे झटके आने की खबरों से लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में रविवार की रात लोगों ने घरों को छोड़कर खुले आसमान के नीचे रात काटी।

रात करीब तीन बजे तक लोग अपनों के साथ खुले आसमान के नीचे ही रहे। इस बीच अफवाहों का भी बाजार गरम रहा। कहीं रात में जलजला आने तो कहीं पानी जहरीला होने की अफवाहों ने रात भर लोगों को बेचैन किया।


बीते शनिवार के बाद रविवार की दोपहर करीब 12:44 बजे जिले भर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसको लेकर हर कोई सहमा हुआ था। विभिन्न प्रसारण माध्यमों से लोगों को जानकारी हुई कि रात में 11 से 3 बजे तक फिर भूकंप के झटके आ सकते हैं। इसको लेकर लोग पूरी तरह से सहमे थे।

 ऐसे में हर किसी को अपनी जान बचाने की चिंता सताने लगी। लिहाजा अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों के बाहर सड़क, पार्क या फिर खुले आसमान के नीचे आ गए। इन जगहों पर लोग परिवारीजनों के साथ रात करीब तीन बजे तक जमे रहे। इस बीच कई बार भूकंप आने की अफवाह भी उड़ती रही।

शहर के आमघाट गांधी पार्क, टाउन हाल, लंका मैदान सहित अन्य खुले जगहों पर लोगों की भीड़ जमा रही। लेकिन भूकंप नहीं आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed