फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are drinking water contaminated localities

दूषित पानी पी रहे मुहल्लों को लोग

Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
People are drinking water contaminated localities
आमघाट पानी टंकी से पिछले कई माह से सप्लाई होने वाला पेयजल प्रदूषित होकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। आधा दर्जन मुहल्लों में लोगों के घरों में गंदे पानी के साथ कचरा पहुंच रहा है। लोग पानी छानकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन


मुहल्लेवासियों में हस्ताक्षरयुक्त पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग की है।
जलकल विभाग आमघाट पानी टंकी से आमघाट, मियांपुरा, सुभाषनगर, ददरीघाट, परसपुरा, आमघाट

न्यू कोलानी कोतवाली, मिश्रबाजार आदि मुहल्लों में पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन पिछले कई माह से लोगों को घरों में गंदा और कचरायुक्त पानी पहुंच रहा है। पानी का सेवन करना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है, जिन लोगों
विज्ञापन


के घरों के आसपास हैंडपंप और कुआं है, उनकी तो प्यास इस पानी से बुझ जा रही है, लेकिन जिनके घरों के पास यह सुविधा नहीं है, वह टंकी का गंदा जल पीने को विवश होते हुए संक्रामक बीमारियों में आशंका से परेशान हैं। सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप श्रीवास्तव, रविचंद्र श्रीवास्तव, अनूप कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रभात कुमार कश्यप, ताबिश, प्रत्युश चौहान, मीना देवी, मो. अमीन, शाहिद, उदयशंकर, मुन्ना वर्मा, बादशाह,  टिंकू, पंकज, शुभम खरवार, मनोज बाबा सहित दर्जनों

मुहल्लेवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए उनसे शुद्ध पेजयल आपूर्ति की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed