फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pending cases disposed of within time limit

Ghazipur News: लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निस्तारित करने का निर्देश

Fri, 30 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Pending cases disposed of within time limit
रायफल क्लब सभागार में जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की बैठक करती डीएम आर्यका अखौरी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक बुधवार की देर शाम राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को संबंधित विभाग को समय-सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के लक्ष्य एवं ओडीओपी प्रदर्शनी के संबंध में चर्चा पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य ने समिति को अवगत कराया कि फरवरी 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का लक्ष्य 200 करोड़ पूंजी निवेश निर्धारित किया गया है। इस समिट में उद्यमियों के जो भी प्रस्ताव होंगे उसे शामिल किया जाएगा। इसके सापेक्ष जिले के 25 उद्यमियों द्वारा 143.38 करोड़ रुपये निवेश किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इंवेस्टमेंट प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन एजेंसी में पंजीकरण कराया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को अनुदेशित किया कि अवशेष निवेश के लिए प्रयास करके लक्ष्य को दिसंबर तक पूर्ण करें। बैठक में जिले के उद्यमी एवं संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed