फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Penalty of seven lakh 50 thousand rupees

सात लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका

Wed, 21 Oct 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Penalty of seven lakh 50 thousand rupees
रेवतीपुर। ओवरलोड वाहनों के बेतहाशा संचालन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की सुबह यात्री कर अधिकारी एमके भारद्वाज तथा रेवतीपुर थाना पुलिस ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे 12 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सात लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। इस कार्रवाई से वाहन चालकों एवं उनके स्वामियों में हड़कंप मची रही। यात्री कर अधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। मालूम हो कि सबसे ज्यादा ओवरलोड वाहन ताड़ीघाट-बारा मार्ग तथा जमानिया-सैयदराजा से होकर गुजरते हैं। ऐसा नहीं है कि इन ओवरलोड वाहनों की जानकारी जिम्मेदार लोगों को नहीं है लेकिन वह उनके खिलाफ कार्रवाई की जहमत नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed