{"_id":"6acfd47ffd3e50742d04c138","slug":"pen-down-strike-by-asha-workers-and-asha-facilitators-begins-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-162141-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों की कलमबंद हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों की कलमबंद हड़ताल शुरू
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के गेट पर धरना देते आशा कार्यकर्ता। संवाद
Link Copied
रेवतीपुर। मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने बुधवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। आशा बहू कल्याण समिति के आह्वान पर शुरू हुए आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव संबंधी कार्यों, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े दायित्वों का बहिष्कार करने का एलान किया है। उनका कहना है कि संगठन की ओर से अगला निर्णय आने तक हड़ताल जारी रहेगी। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने, प्रसव के दौरान सहयोग देने, बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वे निभाती हैं। इसके बावजूद मानदेय से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल कलमबंद हड़ताल तक सीमित नहीं रहेगा। इस मौके पर सीमा राय, संध्या उपाध्याय, पूनम सिंह, मुन्नी मिश्रा, रिंकू शर्मा, माला देवी, मीरा राय, शीला देवी, प्रभा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।