फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Peep slipped, vehicular traffic stopped on bridge

पीपा खिसका, पुल पर वाहनों का आवागमन बंद

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Peep slipped, vehicular traffic stopped on bridge
रेवतीपुर के रामपुर बछलका पुरा पीपा पुल के छोर पर बालू धंसने से बंद आवागमन। - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। रामपुर-बच्छल का पुरा पीपा पुल का पीपा रामपुर की तरफ शुरुआत स्थान पर धारा की वजह से बालू खिसने से मंगलवार को दिन बैठ गया। इससे पुल पर चारपहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। परेशानियों के बीच लोग पैदल आते-जाते रहे। जबकि बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

रामपुर-बच्छल का पुरा पीपा पुल पर सुबह से लेकर रात तक भारी संख्या में लोग आवागमन करते है। इस पुल पर हर समय आवागमन का दबाव बना रहता है। मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे रामपुर की तरफ से पुल के शुरुआती स्थान पर धारा की वजह से बालू खिसकने से पीपा खिसक हुए किनारे से हट गया। इससे पुल पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पीपा खिसने से पहले जो लोग रामपुर की तरफ से आ रहे थे। पुल दूसरे छोर रामपुर पहुंचते जैसे क्षतिग्रस्त पुल पर नजर पड़ रही थी, वाहनों का ब्रेक लगा दे रहे थे। ऐसा बाइक सवार रस्सी और लोगों की मदद से काफी जद्दोजहद करते हुए बाइकों को पार किया। पीपा खिसकने से वाहनों की आवागमन ठप हो गया। पैदल आवागमन करने वाले भी काफी परेशानियों के बीच पुल से किनारे पर आते रहे। लोगों ने पुल के क्षतिग्रस्त होन की जानकारी संबंधित विभाग को दी शाम साढ़े पांच बजे कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। एसडीएम मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता ने बताया कि बच्छल का पुरा पीपा पुल को तत्काल दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा। जिससे आम जनता को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed